AP DSC मेगा भर्ती के परिणाम घोषित

Info Desk Kanpur
2 Min Read

विजयवाड़ा : AP DSC Result

सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 16,347 शिक्षक पद की भर्ती के लिए आयोजित मेगा डी एस सी परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं | स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम घोषित किये गए हैं,

Final key के संशोधन के बाद निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अंको को सामान्य पैटर्न के माध्यम से संसाधित किया गया है,

Read More—- अभ्यर्थी अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.. और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा अभ्यर्थियों को DSC पोर्टल पर अपना हॉल टिकट नम्बर दर्ज करके अपने शिक्षक पात्रता परीक्षा TET विवरण को सत्यापित और सही करने की विशेष सुविधा है..

मेगा AP DSC के संयोजक एम वी कृष्ण रेड्डी ने बताया कि TET
सुधार सुविधा सिर्फ दो दिन के लिए ही यानि 13 अगस्त 2025 तक ही खुली रहेगी, समय समाप्त होने के बाद कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा |

जानकारी हो कि मेगा AP DSC 2025 हाल के वर्षों में सबसे बड़े शिक्षक अभियानों में से एक है जिसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश के स्कूलों में योग्य और सक्षम शिक्षकों की नियुक्ति करके राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना है|

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version